बिना नंबर वाले एक फॉर्च्यूनर कार के साथ 5 आरोपियों को किया ग... - CG Sandesh

बिना नंबर वाले एक फॉर्च्यूनर कार के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महासमुंद : सुरक्षा की दृष्टि से एसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में पूरे महासमुंद क्षेत्र की शराब दुकानों व आस-पास के क्षेत्र जिसमें लगे CCTV कैमरों का अवलोकन किया गया। ड्यूटी में लगे गार्ड व कर्मचारियों की भी जानकारी ली गई ताकि आकस्मिक स्थिति में संचार व समन्वय स्थापित किया जा सके।


बिना नंबर वाले एक फॉर्च्यूनर कार जब्त

मिली जानकारी के मुताबिक सिंघोडा थाना क्षेत्र में बिना नंबर वाले एक फॉर्च्यूनर कार (कीमत 14 लाख रुपए) के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से वाहन से जुड़े कोई भी कागज़ात या मालिकाना हक वाले दस्तावेज नहीं थे जिस पर आगे की कार्रवाई करते गिरफ्तार की गई है एवं आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है. आरोपी महाराष्ट्र के हैं, जो ओडिशा जा रहे थे और छत्तीसगढ़ में आकर वाहन बिक्री के लिए ग्राहक की खोज में थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें