अज्ञात व्यक्ति ने आरक्षक की गोली मारकर की हत्या - CG Sandesh

अज्ञात व्यक्ति ने आरक्षक की गोली मारकर की हत्या

जगदलपुर : दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह अज्ञात व्यक्ति ने एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस मामले में बस्तर पुलिस घटना में माओवादियों के शामिल होने की आशंका जताई है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बस्तर पुलिस ने बताया कि मारडूम थाना क्षेत्र के रेखा घाटी एसेफ कैंप में पदस्थ आरक्षक नेवरु बेंजाम निवासी टुंडेर बुधवार शाम अपने परिजन के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मारीकोडरी गया था. आज तड़के करीब 4ः30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने गांव में स्थित एक आश्रम के पीछे आयोजित कार्यक्रम स्थल में आरक्षक नेवरु बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी है.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस इस घटना में माओवादियों का हाथ होने की आशंका जताई है. मामले की जांच में मारडूम पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा कि इस घटना कसे मारडूम थाना क्षेत्र से 10 किमी और रेखा घाटी कैंप से महज 6 किमी दूरी पर अंजाम दिया गया है. हालांकि आरक्षक को गोली मारी गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें