सरायपाली : संदिग्ध ट्रक से 15 लाख रुपए का 28,360 किलो कबाड़ी... - CG Sandesh

सरायपाली : संदिग्ध ट्रक से 15 लाख रुपए का 28,360 किलो कबाड़ी समान जब्त

सरायपाली : जिले की पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर सरायपाली पुलिस ने ओडिशा से रायपुर की तरफ जा रहे संदिग्ध ट्रक से 15 लाख रुपए का 28,360 किलो कबाड़ी समान जब्त किया ।

NH-53 कुटेला ओवरब्रिज के पास आरोपी ट्रक चालक को रोककर पूछताछ कर कार्रवाई की गई। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई है।

कल भी हुई 5 आरोपियों की गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक सिंघोडा थाना क्षेत्र में बिना नंबर वाले एक फॉर्च्यूनर कार (कीमत 14 लाख रुपए) के साथ 05 आरोपी पकड़े गए। आरोपियों के पास से वाहन से जुड़े कोई भी कागज़ात या मालिकाना हक दर्शाने वाले दस्तावेज नहीं पाए गए।

आबकारी प्रकरण में कार्रवाई

जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। थाना तुमगांव अंतर्गत अछोला शराब भट्ठी के पास चखना सेंटर्स चलाने वाले 12 व्यक्तियों पर अलग-अलग 12 प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें