Petrol Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो गया बड़... - CG Sandesh

Petrol Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो गया बड़ा बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है दाम…

Petrol Price Today : बीते कई हफ़्तों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लंबे वक्त से पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, घरेलू मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। आज 11 नवंबर 2022 को देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसे शहर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें में गिरावट देखने को मिली है।


 


नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल

 

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल का भाव 29 पैसे गिरकर 96.65 रुपये लीटर और डीजल का भाव 29 पैसे गिरकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे का उछाल देखने को मिला है, जिसके बाद यहां पर 1 लीटर तेल का भाव 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया।

अपने शहर के दाम कैसे पता लगाएं

अगर आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं कि एक SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक टोल फ्री नंबर शेयर किया है। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और अगर बीपीसीएल के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 एसएमएस कर सकते हैं और अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें