सनकी आशिक ने कर दी प्रेमिका की हत्या, सोशल मीडिया पर किया Vi... - CG Sandesh

सनकी आशिक ने कर दी प्रेमिका की हत्या, सोशल मीडिया पर किया Video अपलोड..

 रिसॉर्ट के कमरा नंबर-5 में युवती की रक्तरंजित लाश मिलने के मामले में सनसनी मच गई। युवती की लाश जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत मेखला रिसोर्ट में मिली थी। अब इस घटना के 4 दिन बाद शुक्रवार सुबह वारदात का एक VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मृतिका का प्रेमी रिसॉर्ट के कमरा नंबर-5 में प्रेमिका की हत्या करने के बाद VIDEO बनाते नजर आ रहा है। VIDEO में वो गुस्से में कहता है कि 'बेवफाई नहीं करने का…' इसके बाद गाली देते हुए कह रहा है- 'बेवफाई करने वालों का हश्र ऐसा ही होता है।

दरअसल, तिलवारा थाना अंतर्गत मेखला रिसोर्ट में रविवार को एक प्रेमी युगल आकर रुके थे। युवक ने आईडी के रूप में अभिजीत पाटीदार निवासी गुजरात का आधार कार्ड दिया था। 

रिसॉर्ट में रुकने के बाद युवक और युवती साथ में घूमने के लिए के लिए निकल गए और रात को वापस आए थे। सोमवार की शाम तक युवक को रिसॉर्ट में देखा गया था। इसके बाद वह कहीं चला गया। युवती रात के समय कमरे में अकेले रुकी थी और खाने का ऑर्डर नहीं दिया था।

मंगलवार की सुबह भी कुछ आर्डर नहीं देने पर रिसॉर्ट के मैनेजर को शंका हुआ। उसने दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो बिस्तर पर युवती की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। 

युवती की कलाई की नस कटी हुई थी और गले में गंभीर चोट के निशान थे। घटना स्थल पर दो ब्लेड भी मिले थे। युवती के पास रखे बैग की जांच करने पर आधार कार्ड मिला। जिससे उसका नाम रेखा था।

आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त के लिए उसकी बुआ को बुलाया गया था। जिन्होंने फोटो देखकर बताया कि वो उनकी भतीजी नहीं है। जांच में पाया गया कि युवक और युवती के आईडी कार्ड फर्जी थे। पुलिस जांच में पता चला कि युवती कुंडम निवासी है। युवती ने परिजनों को बताया था कि वह जबलपुर में नौकरी करती है। युवती ने जिस संस्थान का नाम लिया था, वास्तव में वहां नौकरी नहीं करती थी।

जांच के दौरान मृतिका युवती की असली पहचान पुलिस ने की। इसी बीच आज सुबह युवती के मर्डर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो में युवती के साथ आया हुआ युवक अभिजीत पाटीदार भी दिखाई दे रहा है। 

युवक वीडियो में कह रहा है कि बेवफाई नहीं करने का। जिसने ऐसा किया... ऐसा कहते हुए गाली गलौज करते हुए पास ही खून से लथपथ बेड पर पड़ी खून से लथपथ प्रेमिका पर से रजाई हटाकर दिखाता है। युवक ने ये वीडियो को खुद ही शूट किया। आरोपी ने इंस्टाग्रम पर कई फोटो ये कहते हुए डाले हैं कि वो बेवफाई कर रही थी। वीडियो काफी भयंकर है जिसे हम अपने पाठकों को दिखा नहीं सकते।

आशंका जताई जा रही है कि युवती की इंस्टाग्राम आईडी उसका कातिल आशिक ही चला रहा है। फिलहाल जबलपुर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें