परिचालक की मौत…तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराई - CG Sandesh

परिचालक की मौत…तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराई

कांकेर : कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे ट्रक में बैठे परिचालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हादसा अंतागढ़ के समीप ग्राम इमलीपदर के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक ट्रक छोटेडोंगर से लौह अयस्क खाली कर रायपुर से वापस नारायणपुर जा रहा था।


इस दौरान अंतागढ़ के समीप ग्राम इमलीपदर में तेज रफ्तार ट्रक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें बैठे परिचालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका प्राथमिक उपचार अंतागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। वहीं इस हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का मालिक नारायणपुर का होना बताया जा रहा है। वहीं चालक और परिचालक दोनों ग्राम केंवटी निवासी बताए जा रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें