news-details

बीजेपी महिला मोर्चा मंडल बसना हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर रवाना

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बसना भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर तथा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा विभा अवस्थी के दिशा निर्देश पर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के मार्गदर्शन पर आज महिला मोर्चा मंडल बसना द्वारा हुंकार रैली बिलासपुर भूपेश सरकार के खिलाफ बसना मंडल से बस में रवाना हुए बहुत अधिक संख्या में महिलाएं गए।
उन्होंने कहा माताओं बहनों की हुंकार गद्दी छोड़ो भूपेश सरकार। अपने शराबबंदी के वादे के खिलाफ शराब की होम डिलीवरी करा रही हैं. कमीशन खोरी के लिए रेडी टू इट चलाने वाली 22000 बहनो का रोजगार छीना, स्व सहायता समूह की बहनों का कर्ज माफ नहीं किया गया जिसके खिलाफ में आज बसना मंडल महिला मोर्चा हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर रवाना हुई है.

जिसमें मुख्य रुप से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, महामंत्री गिरजानंद, चंद्रकांता दुबे, मंत्री धनमोती पटेल, बुधियारिंन ,एवं कमल सखी सुखो, इंदर पटेल, बालकुमारी, इंदल मोती, गायत्री, गणेशी, हेमलता, गुरबारी,पार्वती सहित महिला मोर्चा के बहुत अधिक संख्या में सदस्य शामिल हुए.

विशेष सहयोग मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कौशल्या बंसल एवं जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जयसवाल, मुजम्मिल कादरी, मनोज अग्रवाल का रहा.




अन्य सम्बंधित खबरें