सांकरा : ब्रेक ऑयल पीने से युवक की मौत - CG Sandesh

सांकरा : ब्रेक ऑयल पीने से युवक की मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में एक युवक ने ब्रेक ऑयल पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की बहादुरपुर निवासी देवेन्द्र प्रधान पिता वीरेन्द्र उम्र 23 साल ने 8 नवम्बर की रात करीब 10 बजे अपने घर पर ब्रेक ऑयल पी लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बसना के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

घटना की सुचना मृतक के पिता वीरेन्द्र प्रधान ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें