युवक ने डिप्रेशन में आकर  फांसी लगाकर की आत्महत्या - CG Sandesh

युवक ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिलाईगढ़ : नवनिर्मित जिला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पवनी सहित आस पास के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों गुपचुप तरीके में नशीली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से हो रही हैं। नशीली दवाओं के गिरफ्त में किशोर और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नशे के मामले में ग्रामीण क्षेत्रों का और भी बुरा हाल हैं। यह स्थिति ग्राम पंचायत पवनी में देखने को मिली, जहां युवक अनिल कुमार साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।


परिजनों की सूचना पर बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा और शव की तलाशी ली तो मृतक के जेब से नशीली दवाइयां बरामद की गई । बताया जाता है कि मृतक अनिल रात्रि में नशीली दवाइयों का सेवन किया करता था और डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लिया है। बरहाल बिलाईगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें