जिला हॉस्पिटल में हुआ निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श सेव... - CG Sandesh

जिला हॉस्पिटल में हुआ निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श सेवा का आयोजन

 सूरजपुर/12 नवंबर 2022 : कलेक्टर इफ्फत आरा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधिक्षक डॉ. आर.के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 12 नवंबर 2022 को हृदय रोग जांच एवं परामर्श ओपीडी सेवाओं का आयोजन जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज द्वारा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक किया गया तथा इनके द्वारा 16 मरीजों का हृदय से संबंधित रोगों का जांच एवं परामर्श दिया गया इनमे से 10 मरीज हृदय रोग से संबंधित पाए गये उक्त मरीजो को उचित जाँच की सलाह दी गई रिपोर्ट आने के पश्चात उनका निःशुल्क इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से  रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में की जावेगी।


एनसीडी जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल के द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय सूरजपुर के ओपीडी कक्ष क्रमांक 05 में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की निःशुल्क कैंपों का भी आयोजन किया जाता रहेगा ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके तथा अनियंत्रित उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग से संबंधित समस्त मरीज इस सुविधा का लाभ ले सकते है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें