news-details

बसना : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पर्यावरण से सम्बंधित पावर पॉइंट प्रदर्शन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बसना के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय में 12 नवम्बर को रसायन विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण से सम्बंधित पावर पॉइंट प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं को टास्क दिया गया था, जिसमें मोहनिश ठाकुर ने पर्यावरण प्रदुषण, सानिया दानि ने ओजोन संरक्षण, निशा पटेल ने ग्लोबल वार्मिंग एवं ग्रीन हाउस, बेटला साईं प्रसन्ना ने स्मॉग , वर्षा बारीक ने पर्यावरण प्रदुषण एवं कानून अधिनियम कि सुंदर प्रस्तुति दी ।

इस अवसर पर के.के. पुरोहित प्राचार्य ने कार्यक्रम निर्माता योगेश प्रधान व्याख्याता रसायन एवं इस कार्यक्रम के निर्णायक नम्रता नन्द व्याख्याता, सयुक्ता प्रधान व्याख्याता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में अजय भोई, आदित्य शर्मा, राजेश मिश्रा, मनोहर साव, योगेश कुमार बढ़ाई, घनश्याम पसायत एवं कक्षा 11वी के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें