सांकरा : शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ माँ गौमाता से... - CG Sandesh

सांकरा : शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ माँ गौमाता सेवा समिति का जन आक्रोश

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल ने चुनाव के पहले गंगाजल हाथ में लेकर पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था लेकिन अब लगता है की सरकार अपना वादा पूरी तरह भूल चुकी है या शराबबंदी करना ही नहीं चाहती है. 

जहां एक ओर कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार कहा जाता रहा की शराबबंदी किया जाएगा. इसके विपरीत महासमुंद जिले के ग्राम सांकरा जोंक में सालों पहले बन्द हो चुके शराब दुकान को फिर से खोला जा रहा है, जिसके चलते स्थानीय निवासियों में आक्रोश बना हुआ है एवं शराब दुकान न खुलने देने की खुली चेतावनी दी जा रही है जिसकी अगुवाई माँ गौ माता सेवा समिति कर रही है.

मां गौमाता सेवा समिति के जिला अध्यक्ष कमलेश डड़सेना ने बताया कि अगर सांकरा जोंक में शराब दुकान फिर से खुला तो सांकरा में स्थानीय निवासियों एवं समिति के सदस्यों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले इसी शराबबन्दी के लिए सांकरा की महिला समूहों द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया गया था।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें