छात्रा ने दुपट्टे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया प्यार का जिक्र...
दुर्ग जिले में PAT की छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर शनिवार को आत्महत्या कर ली. मामला पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र के मुक्त नगर में किराये पर रहकर एग्रीकल्चर प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जिससे घटना का कारण पता चल सके। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।
एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।