32% आरक्षण को लेकर हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज ने किया चक्काजा... - CG Sandesh

32% आरक्षण को लेकर हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज ने किया चक्काजाम

 बालोद : अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज ने 32% आरक्षण को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग में 5 हजार से अधिक लोगों ने चक्काजाम किया. जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र माहला के नेतृत्व में देवरी में सभा और चक्काजाम किया गया. इसके अलावा राजनादगांव मुख्य मार्ग में पसौद चौक, लोहारा चौक में भी समाज के लोगों द्वारा चक्का जाम किया गया.


बताया गया कि राज्य सरकार के द्वारा 32 प्रतिशत आरक्षण को यथावत रखने के लिए कोई ठोस या उचित पहल नहीं की. हाई कोर्ट के द्वारा 32 प्रतिशत आरक्षण को लेकर असंवैधानिक ठहराया गया है. इसी बात को लेकर चक्काजाम किया गया. चक्काजाम के जलते कुछ प्रमुख मार्ग में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा. वहीं राजनांदगांव मुख्य मार्ग में तीन स्थानों कुसुमकसा, देवरी और डौंडीलोहारा पर हुए चक्काजाम के कारण सड़क पर वाहनों के पहिए थमे रहे और लंबी कतार लगी रही.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें