आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत जशपुर में , कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
जशपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार शाम 5 बजे जशपुर पहुंचे. तय कार्यक्रम के अनुसार आज जशपुर में आरएसएस के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वही दोपहर 12 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोहन भागवत जनजातिय गौरव दिवस समारोह का आगाज करेंगें. इस दौरान संघ प्रमुख विशाल शोभा यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे.
संघ प्रमुख दोपहर 2 बजे दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. जिसके बाद ढाई बजे जनजातिय गौरव दिवस पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेगें. शाम 5 बजे आमसभा के समापन के बाद वापस कल्याण आश्रम पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगें.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें