जिले में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का होगा आयोजन - CG Sandesh

जिले में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का होगा आयोजन

 बेमेतरा 14 नवम्बर 2022 : कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु जिले में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इस शिविर में अनुविभाग स्तर के सभी अधिकारी एवं मैदानी स्तर के सभी कर्मचारी प्रातः 10 बजे से उपस्थित रहकर शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जायेगा।


शिविर में विशेष रुप से राजस्व से संबंधित मामले, राशन कार्ड, पेंशन से संबंधित मामले एवं शासन के अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जायेगा। जिले में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन 16 नवम्बर 2022 को अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम जेवरा में, साजा के ग्राम ठेलका, बेरला के ग्राम कुसमी और नवागढ़ के ग्राम मल्दा में होगी। इसी तरह 18 नवम्बर को बेमेतरा के ग्राम चंदनू में, साजा के ग्राम मौहाभाठा, बेरला के ग्राम मोहभठ्ठा नवागढ़ के ग्राम झाल, 23 नवम्बर को बेमेतरा के ग्राम बावामोहतरा, साजा के ग्राम देवकर, बेरला के ग्राम सरदा एवं नवागढ़ के ग्राम भदराली, 25 नवम्बर 2022 को बेमेतरा के ग्राम दाढ़ी, साजा के ग्राम थानखम्हरिया, बेरला के ग्राम सांकरा एवं नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें