news-details

महासमुन्द : विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 15 नवम्बर से होगा प्रारंभ

जिला प्रशासन तथा खेल एंव युवा कल्याण जिला महासमुन्द द्वारा विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2022-23 का आयोजन 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा। राज्य के प्रत्येक जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। विगत वर्षों में भी यह आयोजन कराया जाता रहा है।
   
समय सीमा की बैठक में जिले के कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभागों के जिला अधिकारियों को आवश्यक सहयोग करने निर्देश दिए हैं।

आयोजन स्तर:- विकासखण्ड युवा उत्सव - 15 नवम्बर 2022 तक। जिला युवा उत्सव - 16 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक। संभाग स्तरीय युवा उत्सव - 11 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक। राज्य स्तरीय युवा उत्सव - 12 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक।
आयु वर्ग:- 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु। आयु संबंधित प्रमाण-पत्र (आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज) पंजीयन के समय अनिवार्य है।

युवा वर्ग में आयोजित की जाने वाली विधायें निम्नानुसार हैंः-
लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिंदी भाषा, छत्तीसगढ़ी भाषा), शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी/कर्नाटक शैली), सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम (शास्त्रीय वादन) गिटार (भारतीयध्पाश्चात्य शैली), मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओड़िशी शास्त्रीय नृत्य),भरतनाट्यम(शास्त्रीय नृत्य) कत्थक, शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी ,शास्त्रीय नृत्य) तात्कालिक भाषण।
   
उपरोक्त विधाओं के अतिरिक्त निम्नांकित विधाएं जिला स्तरीय युवा उत्सव में भी शामिल होंगी:- सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, पारम्परिक वेशभूषा, फूड फेस्टिवल, चित्रकला (छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद विवाद (तात्कालिक एवं समसामयिक विषयक), क्विज, निबंध, कबड्डी (महिला एवं पुरुष) खो- खो (महिला एवं पुरुष), कुश्ती के अलावा माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई घोषणानुसार राज्य के लोक साहित्य को शामिल किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य विविध संस्कृति एवं विभिन्न बोलियों वाला प्रदेश है, अतः जिला स्तर पर स्थानीय लोक कला जैसे (पेंटिंग, हैंडीक्राफ्ट,भित्तिचित्र एवं अन्य) लोक भाषा का साहित्य जैसे गोंडी हल्बी, कुडूख, पंडवानी, भरथरी, गम्मत आदि एवं अन्य सभी लोकभाषा के जो भी लोक कलाकार प्रस्तुति देना चाहे, यदि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हो उन सभी को जिला स्तर पर शामिल किया जाएगा। प्रत्येक विधा में निर्धारित संख्या के आधार पर ही प्रतिभागी भाग ले सकेंगे विकासखंड युवा उत्सव के मुख्य 18 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार को ही जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले सकेंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को ही संभाग स्तर पर भाग लेने की पात्रता होगी।

आयोजन संबंधित दिशा-निर्देश
(1) लोक नृत्य:-
1. कलाकारों की अधिकतम संख्या 20 होगी, जिसमें नर्तक एवं वादक दोनों शामिल हैं। कलाकार जिस आयु वर्ग में शामिल होंगे उसी आयु वर्ग के ही सभी नर्तक एवं वादक भी शामिल होगें। एक दल में पुरूष, महिला अथवा दोनों सम्मिलित हो सकते है।
2. भारतीय शैली के पुरातन नृत्य या लोकनृत्य मान्य होंगे, लेकिन इसमें शास्त्रीय नृत्य एवम् नृत्य नाटिका
  मान्य नहीं होगी।
3. लोकनृत्य का निर्णय उसकी लय, कोरियोग्राफी, परिधान, रुप सज्जा, मंच सज्जा एवम् संपूर्ण प्रभाव के
  आधार पर किया जवेगा।
4. टेप रिकॉर्डेड संगीत मान्य नहीं होगा।
5. लोक नृत्य के अन्तर्गत विधा सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिया लोक नृत्य, गम्मत, गेड़ी
  नाचा, राउत नाचा, डंडा नाचा शामिल होगें।
(2) लोक गीत:-
1. अधिकतम कलाकारों की संख्या 10 होगी।
2. लोकगीत किसी भी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किया जा सकता हैं।
3. फिल्मी गीत मान्य नहीं होंगे।
4. लोक गीत का निर्णयन गायन की उत्कृष्टता के आधार पर किया जाएगा।
5. लोक गीत के अन्तर्गत पंडवानी, भरथरी को भी शामिल किया जाएगा।
6. कलाकार जिस आयु वर्ग में शामिल हांेगे उसी आयु वर्ग के ही सभी गायक, वादक भी शामिल होगें।
(3) एकांकी नाटक:-
1. कलाकारों की अधिकतम संख्या 12 होगी।
2. सिर्फ हिंदी भाषा व छत्तीसगढ़ी भाषा में एकांकी प्रस्तुत किया जा सकेगा।
3. कलाकार एकांकी में प्रयुक्त होने वाले साज सामान स्वयं लाएंगे। प्रकाश एवम् सामान्य फर्नीचर पूर्व सूचना के आधार पर उपलब्ध कराएं जा सकेंगे।
4. एकांकी का निर्णयन उसकी गुणवत्ता, थीम, अभिनय, मंच सज्जा एवम् संपूर्ण प्रभाव के आधार पर होगी
(4) एकल (शास्त्रीय गायन):-
1. कलाकार की संख्या 01 होगी साथ में संगतकार हो सकेंगे।
2. फिल्मीगीत मान्य नहीं किये जाऐंगे।
(5) एकल वाद्य-वादन(शास्त्रीय वादन) (सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंग):-
1. कलाकार की संख्या 01 होगी साथ में संगतकार हो सकेंगे।
2. प्रतिभागी अपना वाद्ययंत्र स्वयं लाऐंगे।
3. हिंदुस्तानी या कर्नाटक शैली में प्रस्तुती की जा सकती है।
(6) हारमोनियम(सुगम वादन):-
1. कलाकार की संख्या 01 होगी साथ में संगतकार हो सकेंगे।
2. प्रतिभागी अपना वाद्ययंत्र स्वयं लाऐंगे।
3. फिल्मीगीत मान्य नहीं होंगे।
(7) गिटार वादन:-
1. कलाकार की संख्या 01 होगी साथ में संगतकार हो सकेंगे।
2. प्रतिभागी अपना वाद्ययंत्र स्वयं लाऐंगे।
(8) शास्त्रीय नृत्य(मणीपुरी,ओड़िसी, भरतनाट्यम, कत्थक एवं कुचीपुड़ी):-
1. कलाकार की संख्या 01 होगी।
2. नृत्य की थीम या कहानी के बारे में संक्षिप्त लिखित जानकारी तीन प्रतियों में पंजीयन के समय जमा
  किया जाना होगा।
(9) वक्तृत्व कला(तात्कालिक भाषण):-
1. प्रतिभागी की संख्या 01 होगी।
2. हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में बोला जा सकता है।
(10) भौंरा(लट्टू):-
1. महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है।
2. भौंरे का साईज नुकिले सहित 2.5 इंच तथा किल 1 इंच का होगा। प्रतिभागी भौंरा साथ लेकर आ सकेंगे।
3. जिसका भौंरा अधिक देर तक घुमेगा वो विजयी होगा।
(11) कबड्डी, खो-खो एवं कुश्ती:-
1. महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग के लिये पृथक-पृथक आयोजन किया जायेगा।

विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव आयोजन हेतु जानकारी के लिए विकासखंड आयोजन प्रभारी से संपर्क कर आयोजन में शामिल हो सकते हैं:- 1. विकासखंड पिथौरा - आयोजन स्थल - खेल मैदान पिथौरा, दिनांक -15 नवम्बर 2022, प्रभारी - सुधीर प्रधान - 8889869501 एवं राजेश साहू - 9977940037 2. विकासखंड बसना - आयोजन स्थल -शास. हाई स्कूल रोहिना एवं मिनी स्टेडियम रोहिना दिनांक - 16 नवम्बर 2022, आयोजन प्रभारी - केशव सेठ मोबाइल नंबर - 7898889850 एवं हेमंत बारिक-9926161394, 3. विकासखंड बागबाहरा - आयोजन स्थल - पब्लिक हायर सेकंड्री स्कूल बागबाहरा, दिनांक -16 नवम्बर 2022, आयोजन प्रभारी - धनंजय साहू मोबाइल नंबर - 9977949272 एवं आलोक द्विवेदी - 9406303773, 4. विकासखंड सरायपाली आयोजन प्रभारी - हेम सागर कैवर्त्य - 9926143905, 5. विकासखंड महासमुंद - दिनांक 16 नवम्बर 2022, आयोजन स्थल - एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद आयोजन प्रभारी - खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे 9617500748 इस युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक युवा प्रतिभागी कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला महासमुन्द से संपर्क कर युवा महोत्सव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।




अन्य सम्बंधित खबरें