डंपर की चपेट आने से युवक की मौके पर ही मौत - CG Sandesh

डंपर की चपेट आने से युवक की मौके पर ही मौत

भिलाई। सुपेला थाना इलाके में सोमवार रात को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।



जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक दुर्ग से रायपुर की तरफ बाइक से जा रहा था। अचानक उसे डंपर के चालक ने चपेट में ले लिया। युवक मौके पर ही दम तोड़ चुका था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को दुर्ग जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर और बाइक को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह गाड़ी के नंबर व अन्य दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान की जाएगी और परिजनों को उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें