सड़क हादसे में 2 बुजुर्गों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किय... - CG Sandesh

सड़क हादसे में 2 बुजुर्गों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

धमतरी दुर्ग रोड में नगर पंचायत आमदी के हायर सेकेंडरी स्कूल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिसकी वजह से सड़क में लंबा जाम लग गया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के आमदी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, 15 नवम्बर आज सुबह ग्राम सनौद निवासी गीताराम साहू 68 वर्ष अपनी पत्नी जामा साहू 61 वर्ष के साथ स्कूटी में सवार होकर धमतरी जा रहे थे। इस दौरान आमदी के पास दुर्ग से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की जानकारी के बाद मौके पर अर्जुनी पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक खेती बाड़ी का काम करते थे। 14 नवम्बर को दोनों सनौद गए हुए थे। आज सुबह दोनों धमतरी लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें