एक मंजिला दुकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत… - CG Sandesh

एक मंजिला दुकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत…

 दुर्ग : भिलाई के दक्षिण गंगोत्री की एक मंजिला दुकान की छत से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई. भिलाई में आज हुए एक दर्दनाक हादसे में श्रमिक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना भिलाई के दक्षिण गंगोत्री सुपेला स्थिति एक मोबाइल दुकान की है. जब श्रमिक दुकान की तिमंजिला छत पर चढ़कर खराब हुए साइन बोर्ड को उतारने का प्रयास कर रखा था.


बताया जा रहा है कि इसी बीच वह अपना संतुलन खो बैठा और सिर के बल छत से सीधा नीचे आ गिरा. इस घटना में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुपेला पुलिस के अनुसार मृतक अनुज जुनवानी क्षेत्र का रहने वाला था, जो सुपेला दक्षिण गंगोत्री की दुकान में आकर आज काम कर रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मर्ग कायम कर अपनी जांच कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें