पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज - CG Sandesh

पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 दुर्ग   : प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। यहां आए दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश में हर रोज लूट, हत्या और चाकूबाजी से जुड़ी कई बड़ी खबरे सामने आ रही है। इसी बीच प्रदेश से एक और वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक पुलिस जवान के साथ मारपीट की गई है।


युवक ने भाई और पत्नी के साथ मिलकर की मारपीट
 मिली जानकारी के अनुसार, डायल 112 में ड्यूटी कर रहे एक जवान को कॉल आया, जिसके बाद जवान घटनास्थल पर पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जवान के साथ मारपीट करने वालों में डायल 112 पर कॉल करने वाला व्यक्ति उसकी पत्नी और भाई शामिल है। आरक्षक शकील खान ने इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें