माओवादियों ने सरपंच के भाई को उतारा मौत के घाट - CG Sandesh

माओवादियों ने सरपंच के भाई को उतारा मौत के घाट

कांकेर। जिले में माओवादियों ने सरपंच के भाई का अपहरण करने के बाद धरदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। यह पूरी घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र की है।



जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित गांव हुर्रापिंजोडी में माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। गांव के सरपंच के भाई के घर देर रात 5 से 6 की संख्या में माओवादी घुसे, जिसके बाद युवक का अपहरण कर उसे अपने साथ लेकर चले गए। फिर गांव के ही जंगल में धारदार हथियार से युवक का गला रेतकर उसे मार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया।


सुबह इलाके के ग्रामीणों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। आमाबेड़ा थाना से जवानों की एक टीम मौके के लिए रवाना हुई है। फिलहाल मृतक का नाम अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें