पिथौरा : टायर फटने से गोवंश से भरी ट्रक पलटी, 5 गायों की मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र से बीती रात मवेशियों से भरी ट्रक पलटने की खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, NH-53 टेका ITI के पास गोवंश से खचाखच भरी ट्रक CG 04 JD 6354 का टायर फट गया, जिससे ट्रक रोड से नीचे उतर गयी और पलट गयी, जिससे 5 मवेशियों की मौत हो गयी. ट्रक चालाक फरार है. ट्रक में लगभग 40-45 गाय थीं. पशु चिकित्सक और पुलिस मौके पर पहुंची हैं. घायल मवेशियों का इलाज किया जा रहा है.
गौ सेवकों को सुचना मिली की रायपुर की ओर से ट्रक से गौ तस्करी की जा रही है, जिसके बाद गौ सेवक ट्रक को रोकने के लिए पीछा कर रहे थे. तभी रात करीब 2-3 बजे टेका ITI के पास ट्रक का टायर फट गया और ट्रक रोड से नीचे उतर गयी. हादसे में 5 मवेशियों की मौत हो गयी. गौ सेवकों द्वारा उन्हें दफनाया जा रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें