महासमुन्द : गाली देने से मना करने पर डंडे से पिटाई   - CG Sandesh

महासमुन्द : गाली देने से मना करने पर डंडे से पिटाई

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड नं 08 नयापारा में गाली देने से मना करने पर डंडे से पिटाई की है. पार्थी ने अपनी शिकायत पुलिस से की है.
रमेश निर्वाण ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 08 नयापारा महासमुन्द में रहता है, बढाई का काम करता है कि 16 नवम्बर 2022 के करीब 12/15 बजे राशन दुकान गया था. वही पर मंशारी चन्द्राकर गाली गुफ्तार कर रहा था. जिसे पार्थी ने मना किया तो तुम कौन होते हो मना करने वाला कहकर रमेश निर्वाण का कालर पकड कर हाथ में रखे डंडा से मारपीट करने लगा.

जिसे देखकर पार्थी की भाई बहु संध्या निर्वाण एवं पडोस के शोभाराम कुंजेकार आकर बीच बचाव करने लगा तो उन्हे भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया । मारपीट करने से उसका दोनो हाथ पैर में चोट लगा है तथा शोभाराम, संध्या को भी चोटे लगी है। मारपीट घटना को शेखर चन्द्राकर देखे व बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें