दर्दनाक हादसा : कैप्सूल और बाइक में भिड़ंत , दो युवकों की मौत
कोरबा. कैप्सूल और बाइक में भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग में हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना के बाद कैप्सूल वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार की मौत हुई है. बाइक सवार जेंजरा से बांकी मोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. बताया जा रहा कि मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं. पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल के मर्चयुरी में रखवाया. पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें