आरक्षक से 1 लाख 71 हजार रुपए की ठगी , कोतवाली थाने में केस द... - CG Sandesh

आरक्षक से 1 लाख 71 हजार रुपए की ठगी , कोतवाली थाने में केस दर्ज

राजनांदगांव। सोशल मीडिया में स्कॉर्पियो बेचने का एड देखकर संपर्क करना 8 वी बटालियन के आरक्षक को भारी पड़ गया। अज्ञात आरोपी ने आरक्षक से 1 लाख 71 हजार रुपए की ठगी कर ली। तुलसीपुर के साधु चाल में रहने वाले आरक्षक उपेंद्र धामगये ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरक्षक उपेंद्र ने सोशल मीडिया में स्कॉर्पियो बेचने का एड देखा। जिसमें दिए नंबर पर उन्होंने कॉल कर खरीदी की इच्छा जताई।

 संबंधित व्यक्ति ने फोन पर गाड़ी के कागजात दिखाकर सौदे के लिए एडवांस रकम मांगी। जिसकी बात में आकर आरक्षक ने बारी-बारी से 1 लाख 71 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति आनाकानी करने लगा। तब जाकर आरक्षक को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। कोतवाली पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें