धमतरी : थाना प्रभारी सहित 3 अधिकारी को मिली पदोन्नति - CG Sandesh

धमतरी : थाना प्रभारी सहित 3 अधिकारी को मिली पदोन्नति

धमतरी,18 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग से एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर जारी आदेशानुसार पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत हुए निरीक्षक शेर सिंह बंदे को राजपत्रित कैप, स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई एवं दो सहायक उप निरीक्षक गोकुल राम साहू एवं सुनील कश्यप को स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई। जिसमें तीनों अधिकारी वर्तमान में जिले के सिटीकोतवाली धमतरी में पदस्थ हैं।



पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारियों को निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक एवं सहा.उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत अपने पदीय कर्तव्यों को बेतहर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं दिये। निरीक्षक शेर सिंह बंदे को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति एवं सउनि. गोकुल राम साहू, सउनि.सुनील कश्यप उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आये इन्होंने पदोन्नति होने पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की तथा सभी में इन्हें बधाईयां दी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें