चाकू मारकर उतारा मौत के घाट , महिला ने की सौतन की हत्या - CG Sandesh

चाकू मारकर उतारा मौत के घाट , महिला ने की सौतन की हत्या

दंतेवाड़ा। जिले में एक महिला ने अपने NMDC कर्मी पति की विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी है। पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को प्रेमिका के घर में घुसकर उसे मार डाला। चाकू से सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला किया। हत्या के बाद खुद थाना पहुंची और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का पति देवा राम भास्कर बचेली NMDC का कर्मचारी है। 

देवा राम भास्कर को 35 साल की विधवा महिला मीना मंडावी से प्यार हो गया था। पिछले 7-8 महीनों से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस बात की जानकारी जब देवा राम भास्कर की पत्नी सुक्को बाई भास्कर (45) को मिली तो उसने पति को प्रेमिका से दूर रहने कहा। लेकिन, पति नहीं माना। उनका रिश्ता और गहरा होता गया। फिर, पति की बेवफाई से तंग आकर सुक्को बाई शुक्रवार की सुबह मीणा मंडावी के घर पहुंच गई। मीणा उस वक्त घर पर अकेली थी। दोनों महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ। लेकिन, विवाद इतना बढ़ गया कि सुक्को बाई अपने पास रखे चाकू से मीना के सिर और गले पर वार कर दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें