झोला छाप डॉक्टर के इलाज से युवक की मौत... डॉक्टर पहुंचा जेल - CG Sandesh

झोला छाप डॉक्टर के इलाज से युवक की मौत... डॉक्टर पहुंचा जेल

जांजगीर। झोला छाप डॉक्टर के इलाज से युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी तिवारी द्वारा दो साल का सश्रम कारावास और 5000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

 अपर लोक अभियोजक बालकृष्ण मिश्रा के अनुसार घटना दिनांक 31 मई 2020 की सुबह 11 बजे युवक आशीष कश्यप अपने घर की परछी में बेहोश पड़ा था। वहां पर गांव कंडरा का युवक केशव यादव खड़ा था। परिवार वालों के सामने केशव ने आशीष की भुजा में लगे इंजेक्शन को निकाला था। गंभीर हालत में आशीष को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिसरा और पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत की पुष्टि गलत दवा का उपयोग करने से होने की पुष्टि होने पर केशव यादव के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें