रासेयो इकाई श्री शंकराचार्य टैक्निकल कैंपस एवं ई सेल ने वुमन एंटरप्रेन्योरशिप - डे पर किया महिलाओं के विकास पर विशेष चर्चा
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री शंकराचार्य टैक्निकल कैंपस जूनवानी भिलाई एवं ई–सेल द्वारा 19 नवम्बर को महिला उद्यमिता दिवस (वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे) पर "सेल्फ मेड एंटरप्रेन्योर" के थीम के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया था, इस कार्यशाला में मुख्य रूप से महिलाओं की सशक्तिकरण एवं महिलाओं के स्वनिर्मित उद्यम की कार्यशीलता को दर्शाया गया।
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बबल बी विद्यालय की प्राध्यापिका नीतू बंसल,आंध्र खादी भंडार दुर्ग की संचालिका नीति अनिल बल्लेवार एवं जैन गृह उद्योग की संस्थापिका सीमा जैन उपस्थित हुए थे,साथ ही संस्था के प्राध्यपिकाएं भी उपस्थित रहीं।
इस कार्यशाला में महिलाएं कैसे स्वयं को विकसित कर सकती हैं एवं अपनी गतिशीलता को किसप्रकार उचित आयाम दे सकती हैं इस पर गहन चर्चा भी की गई। सीमा जैन ने कार्यक्षमता को बरकरार रखते हुए अपनी उद्योग की गतिशीलता को नई दिशा देकर महिलाओं कारीगरों को जोड़ा जिससे समाज में महिलाएं स्वयं ही सक्षम होकर वे अपनी गृहस्थी चला सकें। नीति अनिल बल्लेवार ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए महिलाओं के विकास को बढ़ावा देने एवं अपनी कार्यक्षमता से आगे बढ़ते रहने को कहा। नीतू बंसल ने बताया की हमें महिलाओं के सशक्त होने पर गर्व महसूस करना चाहिए साथ ही समाज में सामंजस्य बनाकर आरक्षण का लाभ उठाए बिना सहज रूप से चलना चाहिए।
यह कार्यशाला संस्था के निदेशक डॉ पी. बी. देशमुख, गंगाजली एजूकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष जया मिश्रा, संस्था के अध्यक्ष आई. पी.मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी महेशराम पटेल एवं डॉ अचला जैन, प्राध्यापक प्रभारी डॉ.डी.एस.रघुवंशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।