महासमुंद : मोबाइल दुकान में हुये चोरी का खुलासा, 6 मोबाइल के... - CG Sandesh

महासमुंद : मोबाइल दुकान में हुये चोरी का खुलासा, 6 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

खल्लारी थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दूकान से मोबाइल की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है.
ग्राम कोमा निवासी प्रार्थी रामलाल दीवान पिता राधेलाल दीवान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी की उसका ग्राम कोमा खल्लारी के मेन रोड मिडिल स्कूल के सामने में किराना दुकान एवं मोबाईल शाप की दुकान है। किराना दुकान में प्रार्थी तथा मोबाईल दुकान मे उसके दोनों लड़के ईश्वर दीवान एवं हरीश दीवान बैठते है।

29 अक्टूबर को सुबह 05 बजे करीब गांव की पूजा दीवान प्रार्थी के बड़े लडके के मोबाईल मे फोन लगाकर बोली कि हम लोग रोड तरफ जा रहे थे तो आपके दुकान का दरवाजा खुला हुआ है. वे दुकान जाकर देखे तो दुकान का दरवाजा खुला हुआ था. दुकान अंदर लगे सटर भी खुला हुआ था. दरवाजा एवं सटर मे लगे 03 नग ताला नही था। दुकान के अंदर रखे 06 नग विभिन्न कंपंनी का मोबाईल किमती 40,000 रू. एवं 18 नग हैड फोन एवं नगदी रकम 5500 रूपये कुल जुमला रकम 54400 रूपये को दिनांक 28.10.2022 एवं 29.10.2022 के मध्य रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर थाना खल्लारी महासमुन्द में अपराध क्रमांक 179/22 धारा 457, 380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल (IPS) ने घटना की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल की टीम एवं थाना खल्लारी पुलिस टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया। अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र कर छोटी सी छोटी जानकारी एकत्रित कर चोरी अज्ञात आरोपियों तक पहुचने हेतु हरसंभव प्रसाय करने निर्देशित किया गया था।

मुखबिर से सूचना मिली कि पिथौरा महासमुन्द के संदेही दीपक दीवान उर्फ पिन्टू द्वारा अपने पास रखे नया फोन एवं हेड फोन आदि समान को बिक्री कर रहा है। मुखबिर के निशानदेही पर पुलिस टीम उक्त संदेही गांव में ही घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक कुमार दीवान पिता स्व. मेघसिंह दीवान उम्र 20 वर्ष सा. खुसरूपाली थाना पिथौरा का निवासी है। पूछताछ करने करने पर अपने पास एक विभिन्न कंपनी का मोबाईल रखा मिला जिसे ग्राहक को बेचने की बात बताया जिससे कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि ग्राम कोमा खल्लारी गांव के मेनरोड मिडिल स्कुल के सामने में किराना दुकान में जाकर ताला तोड कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी दीपक कुमार दीवान उर्फ पिन्टू के कब्जे से 05 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल, 02 नग हेड फोन एवं 01 नग मोटर सायकल जुमला कीमति लगभग 54,400/- रूपये जप्त आरोपी के विरूध्द थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 179/22 धारा 457, 380 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुन्द मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना खल्लारी प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी उनि संजय सिंह राजपूत प्रआर. मिनेश धु्रव, गणेशु बंजारे, आर. रवि यादव, विकाश चन्द्राकर, शुखनंदन निषाद, महेन्द्र यादव, राज रात्रे के द्वारा की गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें