काफिले की गाड़ी आपस में टकराई, बाल-बाल बचे मंत्री कवासी लखम... - CG Sandesh

काफिले की गाड़ी आपस में टकराई, बाल-बाल बचे मंत्री कवासी लखमा

कांकेर। छत्तीगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक मंत्री कवासी लखमा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के प्रचार के लिए जा रहे थे की उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह घटना मचांदुर नाका क्षेत्र की बताई जा रही है।



जानकारी के मुताबिक आज दोपहर मंत्री लखमा चुनाव प्रचार के लिए भानुप्रतापपुर जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले की गाड़ी जैसे ही चारामा क्षेत्र के मचांदुर नाका क्षेत्र से होकर गुजरी, मंत्री कवासी लखमा की फालो गाड़ियां अबस में भिड़ गई। इस हादसे में गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि कवासी लखमा सुरक्षित बताये जा रहे हैं। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के जन सम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कवासी लखमा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें