इन प्लेयर्स को बताया टीम का हीरो, हार्दिक पांड्या मैच जीतने ... - CG Sandesh

इन प्लेयर्स को बताया टीम का हीरो, हार्दिक पांड्या मैच जीतने के बाद खुशी से हुए गदगद

भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. भारत ने 191 का रनों का पहाड़ जैसा बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे कीवी टीम हासिल नहीं कर पाई. मैच जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है.

हार्दिक पांड्या ने दिया ये बयान

मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है.वहीं, निश्चित रूप से सूर्याकुमार यादव की यह एक विशेष पारी थी. हम 170-175 का स्कोर बना लेते. गेंदाबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. ये मानसिकता बदलने के बारे में था. आप हर गेंद पर विकेट हासिल नहीं कर सकते, लेकिन हर गेंद के साथ आक्रामक होना जरूरी है.’

सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उनकी वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही. सूर्या ने सिर्फ 51 गेंदों में 111 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल हैं. टी20 क्रिकेट में उनका ये दूसरा शतक है.


गेंदबाजों के लिए कही ये बात

कप्तान हार्दिक पांड्या ने आगे बोलते हुए कहा, ‘परिस्थितियां बहुत गीली थीं, इसलिए गेंदबाजों को श्रेय जाता है. मैंने काफी गेंदबाजी की है, आगे जाकर मैं गेंदबाजी के और विकल्प देखना चाहता हूं. यह हमेशा ही काम नहीं करेगा, लेकिन मैं चाहता हूं कि बल्लेबाज गेंद से और मदद करें.

सभी को देना चाहते हैं मौका

हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मुझे नहीं पता (अगले गेम में बदलाव के बारे में). मैं टीम में सभी को मौका देना चाहता हूं लेकिन अब सिर्फ एक और मैच है, इसलिए यह थोड़ा कठिन है. मैं उनसे पेशेवर होने की उम्मीद करता हूं, जो कि वे हैं. यह एक ऐसा माहौल बनाने के बारे में है जहां सभी एक खुशहाल जगह पर हों. मैं इस टीम में कई बार देखता हूं कि सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की सफलता पर खुश होते हैं और यह महत्वपूर्ण है.’




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें