कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार आज से ... - CG Sandesh

कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार आज से कर सकते हैं आवेदन

CISF ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार आज (21 नवंबर) से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए  सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मादवारों को वेतनमान पे लेवल -3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक होगा। 18 से 23 साल के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों से 100/- रु. का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों और एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन - PDF


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें