SBI का कैशियर नदी में डूबा ,3 महीने पहले हुई है शादी - CG Sandesh

SBI का कैशियर नदी में डूबा ,3 महीने पहले हुई है शादी

कोंटा। कार्तिक मास के आखिरी सोमवार को शबरी नदी में नहाने गया भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और नदी युवक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आंधप्रदेश के विजयनगरम जिले के बोब्बिली गांव निवासी तिरुपति राव की पोस्टिंग लगभग दो साल से भारतीय स्टेट बैंक की कोंटा शाखा में है। अगस्त महीने में ही उनका विवाह हुआ था। कैशियर तिरुपति राव कार्तिक मास के हर सोमवार को शबरी नदी में सुबह नहाने आता था। आखिरी कार्तिक सोमवार को भी वह सुबह नहाने पहुंचा था।



इस दौरान वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और गहरे पानी में चला गया। दो युवकों ने इस घटना को देख लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस सर्चिंग कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें