कप्तान केन विलियमसन हुए बाहर, तीसरे टी20 मैच से पहले न्यूजील... - CG Sandesh

कप्तान केन विलियमसन हुए बाहर, तीसरे टी20 मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका

IND vs NZ 3rd T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर को नेपियर में खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले ही कीवी टीम को बड़ा झटका लगा हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की कमान टिम साउदी संभालते हुए नजर आएंगे.

टीम के कोच गैरी स्टीड ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान केन विलियमसन तीसरे मैच में नहीं खेल सकेंगे. स्टीड का कहना है कि केन विलियमसन मेडिकल अपॉइंटमेंट के चलते यह टी20 मुकाबला नहीं खेल सकेंगे. उनके स्थान पर कप्तानी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज टिम साउदी संभालेंगे। 
माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से हरा दिया. न्यूजीलैंड को उम्मीद थी कि वह तीसरे मैच में वापसी करते हुए सीरीज को बराबरी खत्म करेगी, लेकिन उससे पहले ही कप्तान केन विलियमसन के बाहर होने मेजबान टीम का बड़ा झटका लगा है.
 
 




बता दें कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ही दूसरे मैच में टॉप स्कोरर रहे. केन विलियमसन ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली. अब सबकी नजरें नेपियर में होने वाले मैच पर हैं. इस सीरीज का यह आखिरी मैच है, इसे हारते ही कीवी टीम सीरीज हार जाएगी। वहीं, जीतने पर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होगी.

केन विलियमसन की अनुपस्थिति में कीवी टीम की कमान अनुभवी पेसर टिम साउदी को सौंपी गई है। जबकि केन विलियमसन के स्थान पर बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें