डीजल चोरी कर घर मे भंडारण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा : थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहिडीह में चोरी कर अवैध डीजल भंडारण कर रखने की सूचना प्राप्त होने पर बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी जानकी प्रसाद कुर्रे उम्र 50 वर्ष निवासी करहीडीह के कब्जे में अवैध डीजल बिक्री हेतु रखा पाया गया, जिस पर आरोपी जानकी प्रसाद कुर्रे के कब्जे से 315 लीटर डीजल किमती करीबन 30,000 रूपये को बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 , भादवि के तहत कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक 21.11.22 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र.आर. अवधेश तिवारी , आर0, दिलीप माथुर , जयराम बिंझवार एवं उमेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।
अन्य सम्बंधित खबरें