पदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित के पक्ष मे... - CG Sandesh

पदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित के पक्ष में बसना विधानसभा के भाजपा जनों ने मांगे वोट

पदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित (कुना दादा) के प्रचार में बसना विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एन.के.अग्रवाल जी के नेतृत्व में भाजपा जनों ने पदमपुर विधानसभा के विभिन्न गांव में जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे ।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओडिशा सरकार सुरमा पाढ़ी, संगठन से जुड़े हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्र , शरद सतपथी, अमर बंसल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पदमपुर विधानसभा के लखमरा मण्डल के ग्राम बादिकटा, सांपलहर,सरेकेला और लहँगेर में प्रचार किये ।

बसना विधानसभा से पूर्व पिरदा मण्डल अध्यक्ष जगदीश प्रधान, खल्लारी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष धरम दीवान, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, राकेश प्रधान, संजय प्रधान, सोबाई साहू, नवीन कुमार साव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें