नाबालिग BF ने GF को जिंदा जलाया , फिर खुद पर लगा ली आग - CG Sandesh

नाबालिग BF ने GF को जिंदा जलाया , फिर खुद पर लगा ली आग

जगदलपुर। प्यार का परवान इस कदर की बात ना करने की विवाद को लेकर अपने ही पार्टनर की जान लेने पर LOVER तुल गया. दोनों ही प्रेमी साथ में पढ़ाई किया करते थे. धीरे-धीरे अट्रैक्शन होते हुए मामला प्यार में बदल गया, लेकिन किसी कारण प्रेमिका ने बात करने से इंकार कर दिया. पूरी तरह से बात बंद कर दी.

परेशान प्रेमी कारण जानने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे कोई भी कारण समझ में नहीं आया. अचानक मंगलवार को प्रेमी ने प्रेमिका को फोन कर मिलने को कहा प्रेमिका भी तैयार हो गई.

प्रेमी ने अपने साथी के बाइक में अपनी प्रेमिका को लेकर अपने गांव बस्तर के जंगल में चला गया. जहां दोनों बातचीत करते हुए विवाद पर उतारू हो गए. जानकारी के अनुसार प्रेमी ने अपने साथी को फोन कर पेट्रोल मंगाया. पेट्रोल को अपने साथ प्रेमिका के ऊपर डालकर आग लगा दी.



फिर खुद ही आग बुझाने में लग गया. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शरीर में लगी आग बुझ गई, लेकिन दोनों ही 20 से 30% तक झुलस गए. प्रेमी ने तत्काल अपने मित्र को फोन कर पूरी जानकारी दी. जानकारी पर प्रेमिका के मित्र मौके पर पहुंचकर दोनों को ही उपचार के लिए तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले गया.

जहां बर्न वार्ड में दोनों का इलाज जारी है इधर पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी लेते हुए दोनों के परिवारों को सूचित कर दिया है. जांच में जुट गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें