अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 36 वाहन जब्त - CG Sandesh

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 36 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर तहसील क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज रेत के 5 हाईवा व 4 ट्रैक्टर, खनिज मिट्टी (ईट) के 1 ट्रैक्टर, खनिज कोयला के 1 ट्रेलर, चूनापत्थर के 5 ट्रेलर, 1 हाईवा, 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों में से पुलिस लाईन जांजगीर में व 1 हाईवा को सिटी कोतवाली जांजगीर में रखा गया है।

जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, और एसपी के मार्गदर्शन में खनिज व पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच की। इसी प्रकार चांपा क्षेत्र में महुदा, और कुदरी बैराज क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर रेत एवं 3 ट्रैक्टर चूनापत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर चांपा थाना में रखा गया है।

अकलतरा तहसील क्षेत्र में 1 ट्रेलर, 1 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर (बोल्डर/जीरा/गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना अकलतरा में पामगढ़ तहसील क्षेत्र में 1 हाईवा रेत एवं 3 ट्रैक्टर रेत, 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को जब्त जप्त कर थाना पामगढ़ से सुरक्षार्थ रखा गया है।



जिले के शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर रेत के वाहन जब्त कर थाना शिवरीनारायण में सुरक्षार्थ रखा गया है। नवागढ़ तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट), 1 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) को जब्त कर थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को कलेक्टर परिसर में रखा गया है। इस प्रकार कुल 36 वाहनों पर के खिला। छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत् कार्यवाही की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें