तेन्दूकोना : जहर सेवन करने से व्यक्ति की मौत
तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के एक गाँव के व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 7 नवम्बर की शाम करीब 8 बजे डोंगाझर निवासी नेतराम साहु पिता तीरीथ उम्र 55 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पिथौरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें