13 लाख के गांजा संग महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

13 लाख के गांजा संग महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार

महासमुन्द।  जिले के कोमाखान पुलिस और साइबल सेल की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 13 लाख के गांजा तस्करी करने वाले महाराष्ट्र के एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर पुलिस के आंख में धूल झोंकने के लिए गद्दे से भरे वाहन के बीच गांजा भर कर तस्करी कर रहा था।

जिसे कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हम आपको बता दें कि महासमुंद जिला सीमावर्ती राज्य उड़ीसा से लगा हुआ है जहां से लगातार गांजा की तस्करी होती रहती है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने गांजा की तस्करी पर रोक लगाने महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से लगे सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को अलर्ट कर रखा है। कोमाखान थाना पुलिस आज टेमरी नाका के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान टीएस 08 यू जे 3266 पहुंची। जिसे कोमाखान पुलिस ने रोका। वाहन चालक आरोपी राजिक मंसूरी पिंजरी पिता अकील मंसूरी पुलिस को देख कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर 65 किलो गांजा जप्त कर 20 बी एन डी पी एस एक्ट धारा की तहत कार्यवाही की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें