गोधन न्याय योजना की बैठक 25 से 28 नवम्बर तक - CG Sandesh

गोधन न्याय योजना की बैठक 25 से 28 नवम्बर तक

 धमतरी 24 नवम्बर 2022 : शासन की महती गोधन न्याय योजना का मैदानी स्तर पर सुचारू रूप से संचालन और प्रबंधन के लिए कलेक्टर पी.एस.एल्मा द्वारा गौठान नोडल और सचिवों की बैठक ली जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत कुरूद में 25 नवम्बर और जनपद पंचायत मगरलोड में 26 नवम्बर को सुबह 10 बजे से बैठक आहूत की गई है। इसी तरह 28 नवम्बर को सुबह 9.30 बजे जिला पंचायत धमतरी में बैठक आयोजित की जाएगी।


बैठक में गोबर खरीदी, कम्पोस्ट उत्पादन, कम्पोस्ट विक्रय, पैरा संग्रहण और गौठानों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विकासखण्ड नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंचायत और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को गोधन न्याय योजना की सभी जानकारी के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें