news-details

महासमुंद : 24 नवम्बर को आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का समापन 25 नवंबर को

महासमुंद : जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का समापन शुक्रवार 25 नवम्बर को होगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन जिला मुख्यालय के तीन मैदानों इनमें मिनी स्टेडियम, वन विद्यालय परिसर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। जिले के लिए चयनित खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेलों पर आधारित है। यह खेल ग्रामीण स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अलग-अलग चरणों में खेला जा रहा है। राज्य स्तर पर छटवां स्तर का छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।

खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 14 विधाओं के खेल खेलें जा रहे हैं। जिसमें 8 दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी, दौड़ कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचा) शामिल है। इसी प्रकार 6 एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद शामिल है।
गुरूवार 24 नवम्बर को आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी, दौड़ कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचा) प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

शुक्रवार 25 नवम्बर को वन विद्यालय परिसर में प्रातः 11ः00 बजे से 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद एवं मिनी स्टेडियम में बिल्लस, फुगड़ी एवं भंवरा खेल का आयोजन होगा। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी संभाग स्तर पर 05 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर छठवां स्तर का छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।




अन्य सम्बंधित खबरें