दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर - CG Sandesh

दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर

जांजगीर-चांपा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। कई हिस्सों में उसके सिर के टुकड़ मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक पेपर देकर लौट रहा था। तभी देर रात किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के छोटे मुड़पार का रहने वाला अमर लाल पटेल(34) पेपर देने के लिए रायपुर गया था। वह पेपर देकर रात के वक्त लौट रहा था। लौटते वक्त वह चांपा स्टेशन में ही उतर गया और पैदल ही चांपा रेलवे ओवरब्रिज से घर जा रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। आस-पास के लोग जब रात के करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने युवक की लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।



पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। कुछ दूर में युवक का एक बैग भी मिला है। जिसके अंदर रखे वोटर आईडी से युवक की पहचान हो सकी है। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। जिसके बाद परिजन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने बताया कि अमर लाल रायपुर पेपर देने गया था। उसने कहा था कि वह ट्रेन से आ रहा है। मगर चांपा में ही क्यों उतर गया, ये हमें भी नहीं पता है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें