मंदिर परिसर में हिंदू और ईसाई समाज के लोगों के बीच विवाद - CG Sandesh

मंदिर परिसर में हिंदू और ईसाई समाज के लोगों के बीच विवाद

 बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर के महामाया मंदिर परिसर में हिंदू और ईसाई समाज के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पहले धर्मांतरण को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मंदिर परिसर में टॉयलेट करने की बात पर झगड़ा और हाथापाई हो गई। हिंदू समाज के लोगों का आरोप है कि ईसाई समाज के लोगों ने मंदिर को गंदा किया और वहां मंदिर परिसर में टॉयलेट किया। इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इससे पहले 20 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


कल रात इन्हें हिरासत में लेने के बाद से ही माहौल काफी गरम हो गया है। थाना के पास सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हुई। जिसमें से कुछ लोग वहीं पर महामाया मंदिर परिसर में चले गए। बाद में हिंदू समाज के लोग भी मंदिर में पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। पूरे मामले में भाजपा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांगी की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें