चोरी के आरोप SECL की महिला कर्मचारी गिरफ्तार... - CG Sandesh

चोरी के आरोप SECL की महिला कर्मचारी गिरफ्तार...

कोरबा। जिले में स्थित SECL की सेंट्रल वर्कशॉप में फिटर के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान वर्कशॉप में रखे हुए तांबे की सिल्ली, कॉपर वायर को रोज चोरी कर बैग में भरकर घर ले जाती थी।



पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली। इसके बाद टीम ने महिला कर्मचारी इंद्रजीत कौर के एसबीएस स्थित क्वार्टर पर दबिश दी, तो काफी मात्रा में तांबा और सिल्वर बरामद किया गया। मानिकपुर चौकी में महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जब्त माल की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा कि कि पति की मौत के बाद इंद्रजीत कौर को SECL के सेंट्रल वर्कशॉप में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वो वहां कुछ सालों से फिटर का काम कर रही थी। इस मामले में मानिकपुर चौकी पुलिस ने SECL प्रबंधन को भी पत्र लिखने की भी बात कही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें