बसना : युवक ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

बसना : युवक ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत

बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव के युवक की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 26 नवम्बर की रात करीब 20:20 बजे ग्राम अरेकेल निवासी डीगेश्वर यादव पिता जन्मजय उम्र 23 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जगदीशपुर के सेवा भवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

घटना सम्बन्धी सुचना अरेकेल निवासी भजन यादव ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें