जिला जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, 23 फीट की दीवार फांदकर 2 कैदी रफूचक्कर
बालोद : जिला जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जेल की चारदीवारी फांदकर दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं. फरार कैदियों में विकास कुमार यादव 302 का तो वहीं शिव कुमार 376 का विचाराधीन कैदी है
जानकारी के अनुसार लगातार कैदियों की संख्या बढ़ने के बाद बैरक क्रमांक 4 और 5 के सामने दो नए बैरक का निर्माण किया जा रहा था, जिसके लिए रखे घोड़ी (सीढ़िया) का फायदा उठा आरोपी फरार हो गए. पुलिस की टीम बनाकर कैदियों की तलाश में जुटी हुई है.
पूरे मामले में बालोद पुलिस जांच कर रही है कि आखिर 23 फीट की दीवार आरोपियों ने कैसे फांद ली और फरार होने में सफलता प्राप्त कर ली है. वहीं इस पूरे मामले में अब आला अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें