56 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

56 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक कार में गांजा लेकर ओडि़सा से जगदलपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास रविवार को जांच के दौरान एक ग्रे रंग की कार एचआर 26 एआर 8990 से कार सवार दो गांजा तस्करों शिवम उर्फ बंशी ताम्रकर निवासी अनुपपुर (एमपी) और कमला पांडेय निवासी लालगंज (यूपी) के कब्जे से 56 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।

नगरनार टीआई बीआर नाग ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास ओडि़सा की ओर से आ रही एक ग्रे रंग की कार एचआर 26 एआर 8990 जांच में दो गांजा तस्करों के कब्जे से कार में स्टेपनी रखने वाली जगह और बैक लाइट के अंदर शातिराने तरीके से छुपाकर रखे 56 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए गांजा तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों यह गांजा ओडि़सा के दामनजोड़ी से खरीदकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश लेकर जाने की फिराक में थे। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों शिवम उर्फ बंशी ताम्रकर निवासी अनुपपुर (एमपी) और कमला पांडेय निवासी लालगंज (यूपी) को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार को जब्त करते हुए एनडीपीएस की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें